रात में अच्छी नींद के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 11:13

रात को बार-बार खराब होती है आपकी नींद तो खाएं ये फूड्स -

बादाम

ऐसा कहा जाता है कि बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है उसी तरह रात को जिन लोगों को सोने में दिक्कत होती है उन्हें अपनी डाइट में बादाम को शामिल करना चाहिए। इससे आपको जल्दी और अच्छी नींद आएगी। वहीं अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उन्हें कितनी मात्रा में बादाम खाना चाहिए। तो हम आपको बता दें कि रात को सोने से पहले आप दो बादाम का सेवन करें। रोजाना इसका सेवन करने से आपकी नींद की समस्या कम हो सकती है।

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल टी में एपिजेनिन पाया जाता है जिससे नींद न आने की समस्या कम हो सकती है। जिन लोगों को रात को सोने में परेशानी आती है उन्हें कैमोमाइल चाय का सेवन करना चाहिए। इस चाय का सेवन करने न केवल नींद आती है बल्कि एन्जाइटी भी कम होती है। रात को सोने से पहले आप इस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कैमोमाइल टी का सेवन कर सकती हैं।

दूध

भारतीय घरों में रात को सोने से पहले दूध पीया जाता है। दादी-नानी का कहना है कि हल्दी वाला दूध पीना पेट और सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रात को दूध पीने से अच्छी नींद आती है। अगर आप नींद न आने से परेशान है तो अपनी डाइट में दूध को शामिल करें। रात को हल्दी वाला दूध पीने से गहरी और अच्छी नींद आती है। इसके अलावा दूध पीने से दिनभर की थकान भी दूर हो जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार रात को बिस्तर पर जाने से 30 मिनट पहले दूध पीना चाहिए।

फिश

एक्सपर्ट के अनुसार बेहतर नींद के लिए मछली का सेवन करना चाहिए। हफ्ते में तीन बार मछली का सेवन करने से अच्छी नींद आएगी। एक्सपर्ट के अनुसार मछली में विटामिन-डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि नींद की समस्या को कम करने में मदद करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info